Saturday 8 August 2015

परिवार व धन पर असर डालता है उत्तर दिशा का वास्तु दोष

घर की विभिन्न दिशाओं का वास्तु दोष परिवार के अलग-अलग सदस्य को प्रभावित करता है। आज हम आपको बता रहे हैं किस दिशा में वास्तु दोष हो तो उसका असर परिवार के किस सदस्य पर पड़ता है-

1. उत्तर दिशा के वास्तु दोष का असर घर की महिलाओं एवं परिवार की आमदनी पर पड़ता है।
2. ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) के वास्तु दोष का प्रभाव घर के मालिक एवं वहां रहने वाले अन्य पुरुषों एवं उनकी संतानों पर पड़ता है। संतान में विशेषकर बड़े लड़के पर इसका प्रभाव ज्यादा पड़ता है।
3. यदि पूर्व दिशा में वास्तु दोष है तो इसका असर भी संतान पर ही पड़ता है।
4. आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व) के वास्तु दोष का असर घर की स्त्रियों, बच्चों विशेषकर दूसरी संतान पर पड़ता है।
5. दक्षिण दिशा के वास्तु दोष का प्रभाव घर की स्त्रियों पर विशेष रूप से पड़ता है।
6. नैऋत्य कोण (पश्चिम-दक्षिण) के वास्तु दोष का असर परिवार के मुखिया व उनकी पत्नी एवं बड़े पुत्र पर पड़ता है।
7. यदि पश्चिम दिशा में किसी प्रकार का वास्तु दोष है तो इसका इफेक्ट घर के पुरुषों पर पड़ता है।
8. वायव्य कोण (पश्चिम-उत्तर) के वास्तु दोष का प्रभाव घर की महिलाओं एवं तीसरी संतान पर पड़ता है।

ये हैं बेडरूम के वास्तु टिप्स

बेडरूम हमारे घर का बहुत ही खास हिस्सा होता है। कई बार बेडरूम में वास्तु दोष होने से उसका बुरा असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है। बेडरूम का निर्माण करवाते समय तथा बाद में भी कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। ये बातें इस प्रकार हैं-

1. बेडरूम में खिड़की अवश्य होना चाहिए। सुबह की किरणें बेडरूम में प्रवेश करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। कभी भी मुख्य द्वार की ओर पैर करके न सोएं। 
2. पलंग के सामने दर्पण नहीं होना चाहिए। अगर पलंग के सामने दर्पण होगा तो आप हमेशा परेशान रहेंगे।
3. इस बात का ध्यान रखें कि बेडरूम में पलंग हमेशा दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। सोते समय सिर उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं कर सकते तो पश्चिम दिशा में पलंग रखना चाहिए। इस स्थिति में सोते समय मुंह पूर्व की ओर व सिरहाना पश्चिम की ओर रहना चाहिए। 
4. पूर्व की ओर व उत्तर की ओर मुंह करके सोना सुखदायक होता है। दक्षिण की ओर मुख करके नहीं सोना चाहिए। दक्षिण की ओर मुंह करके सोने से नींद नहीं आती है और आती है तो बुरे सपने आते हैं। 
5. मुख्य बेडरूम नैऋत्य (पश्चिम-दक्षिण) कोण में होना चाहिए। मुख्य बेडरूम वह होता है, जिसमें घर का मालिक सोता है।
6. बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल कभी भी खिड़की के सामने न रखें, क्योंकि खिड़की से आने वाला प्रकाश परावर्तित होने के कारण परेशानी उत्पन्न करेगा। 
7. पलंग के सामने खिड़की न होकर ठोस दीवार होना चाहिए। 
8. बेडरूम में पलंग के दाईं ओर छोटी टेबल आवश्यक वस्तु रखने के लिए रख सकते हैं। बेडरूम में प्रकाश व्यवस्था ऐसी हो कि पलंग पर सीधा प्रकाश नहीं पड़े। प्रकाश सदैव पीछे या बांई ओर से आना चाहिए। 
9. पलंग बेडरूम के दरवाजे के पास नहीं होना चाहिए यदि ऐसा करेंगे तो चित्त में अशांति व व्याकुलता बनी रहेगी।
10. पलंग के सामने की दीवार पर सुंदर चित्र लगाने चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ती है।

No comments:

Post a Comment