Saturday 15 August 2015

घर में ध्यान रखनी चाहिए पलंग से जुड़ी ये बातें

फेंगशुई के अनुसार घर के दक्षिण-पश्चिम भाग को वैवाहिक जीवन के लिए एक्टिव माना जाता है। इसलिए इस भाग में सकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय और नकारात्मक ऊर्जा को निष्क्रिय करने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे, वे बहुत फायदेमंद हो सकते हैं।
1. ऐसी चीजों का प्रयोग करने से बचें, जो लड़ाई या नकारात्मकता दिखाती हैं।
2. पति-पत्नी को छत के बीम के नीचे सोना नहीं चाहिए। उस स्थान से थोड़ा दूर सोना चाहिए।
3. बिस्तर (गद्दा, चादर आदि) एकदम साफ रहना चाहिए। यदि यह संभव न हो तो कोशिश करें कि ऐसी चादर या बिस्तर बिलकुल ही प्रयोग में न लाएं, जिसमें छेद हो या कहीं से कटे-फटे हो।
4. पति-पत्नी को पलंग के नीचे कुछ भी सामान नहीं रखना चाहिए। पलंग के नीचे की जगह को खाली रहने देंगे तो सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है। बेड के चारों ओर ऊर्जा बिना किसी बाधा के प्रवाहित हो सकेगी।
5. जिस पलंग पर पति-पत्नी सोते हों उस पर किसी और को न सोने नहीं देना चाहिए।
6. बेडरूम में दरवाजे वाली दीवार के साथ अगर आपने अपना पलंग लगा रखा है तो इससे बचें। इससे रिश्तों में तनाव बढ़ता है।
7. पलंग हमेशा साफ-स्वच्छ रहना चाहिए। इससे रिश्ते में ताजगी बनी रहती है।
8. बेडरूम में कोई यंत्र टीवी, रेफ्रिजरेटर या कंप्यूटर आदि नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इनसे निकलने वाली हानिकारक तरंगे हमारे स्वास्थ्य के हानिकारक होती हैं। यदि टीवी और ये चीजें बेडरूम में रखना ही पड़े तो इन्हें किसी केबिनेट के अंदर या ढंककर रखना चाहिए। जब टीवी न चल रहा हो तो केबिनेट का शटर बंद कर देना चाहिए।
9. रंगों का भी रिश्तों पर खासा असर होता है। बेडरूम की दीवारों के लिए हल्का गुलाबी, हल्का नीला, ब्राउनिश ग्रे रंग का प्रयोग करेंगे तो बेहतर रहेगा। ये रंग शांति और प्यार बढ़ाने वाले हैं।

No comments:

Post a Comment